दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

Spread the love

दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने वाले अभियुक्त को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर बलिया लाकर न्यायालय में पेश किया।

बता दे कि 18 फरवरी को थाना कोतवाली पर वादिनी द्वारा दिए गए प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी। इसी क्रम में उप निरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा मय हमराह हेड कां. संजय कुमार यादव के साथ सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. रघुनाथ गुप्ता निवासी डेहरी थाना रसड़ा जनपद बलिया को अरुणांचल प्रदेश के आरटीसी आईटीबीपी सेंटर कीमीन जिला पम्पुमपारे से गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन कीमीन लाया गया, जहां से एडीसी कीमीन के समक्ष पेश कर 72 घण्टे की ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *