राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: विनोद

Spread the love

राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: विनोद

बलिया। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा चंदे की वापसी की मांग और न्यायालय जाने की चेतावनी के बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। शनिवार को बलिया के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कहाकि यदि उन्हें वास्तव में चंदा वापस चाहिए तो वह अपना बैंक खाता नंबर उपलब्ध कराएं, राशि तुरंत लौटा दी जाएगी। उपाध्याय ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को तथ्यों से परे और जनता को भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला चढ़ावे से जुड़ी जांच का विषय है, जिसकी जांच सरकार और संबंधित एजेंसियां कर रही हैं, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को राम मंदिर और सनातन आस्था के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने लंबे समय तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामसेतु को लेकर विवादित रुख अपनाया, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, इसलिए इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पहले पूरे ट्रस्ट या व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने अपील किया कि सभी राजनीतिक दल इस संवेदनशील विषय पर संयम और जिम्मेदारी के साथ बयान दें। चंपत राय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कई एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और सभी तथ्य जल्द सामने आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *