आवेदक द्वारा गलती से ट्रांसफर हुए 30,000 रुपए साइबर सेल ने कराया वापस

Spread the love

आवेदक द्वारा गलती से ट्रांसफर हुए 30,000 रुपए साइबर सेल ने कराया वापस
बलिया। उभांव थाना पुलिस साइबर सेल ने एक आवेदक द्वारा गलती से ट्रांसफर हुए 30,000 की धनराशि को सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बासपार बहोरवा निवासी मो तौसिफ पुत्र मनौवर ने 30 जून 2026 को गलती से एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में 30,000 ट्रांसफर कर दिया था। मामले की जानकारी होते ही उन्होंने थाना उभांव पर संपर्क किया। प्रभारी साइबर सेल उभांव उनि सूर्य प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लिया गया। टीम ने संबंधित बैंक एवं विपक्षी से संपर्क स्थापित कर तकनीकी एवं समन्वयात्मक प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता के परिणामस्वरूप ट्रांसफर की गई 30,000 की धनराशि को वापस कराते हुए आवेदक के खाते में सुरक्षित जमा कराया गया। आवेदक मो तौसिफ ने थाना उभांव पुलिस एवं साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *