सहतवार थाने के सामने शव रख मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन पर किया समाप्त

Spread the love

सहतवार थाने के सामने शव रख मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन पर किया समाप्त

25 दिन पूर्व मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलिया। करीब 25 दिन पूर्व मारपीट के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान बनारस में हुई मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शाम करीब पांच बजे सहतवार थाने के सामने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। यह धरना एसडीएम बांसडीह के आश्वासन के बाद रात करीब 8:30 बजे समाप्त किया। उधर, इस मामले में सहतवार पुलिस ने फरार चल रहे वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

बता दे कि वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके देवर हरीश पासवान पर लाठी से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही बीच-बचाव करने आए लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर सहतवार थाने पर धारा 105, 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को सहतवार पुलिस ने इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र शिवजी राम निवासी वार्ड नंबर 02, कस्बा सहतवार तथा मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी बघांव थाना सहतवार, जनपद बलिया को शिवमंदिर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। वही विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *