सहतवार थाने के सामने शव रख मुआवजे के लिए ग्रामीण दे रहे धरना

Spread the love

सहतवार थाने के सामने शव रख मुआवजे के लिए ग्रामीण दे रहे धरना

गैर-इरादतन हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत

बलिया। सहतवार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की। इस मामले में मृतक की पोस्टमार्टम होने के बाद पीड़ित ग्रामीणों के साथ सहतवार थाने के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी थी।

बता दे कि सहतवार थाने पर धारा 105, 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र शिवजी राम निवासी वार्ड नंबर 02, कस्बा सहतवार तथा मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी बघांव थाना सहतवार, जनपद बलिया को शिवमंदिर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उसके देवर पर लाठी से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही बीच-बचाव करने आए लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है। उधर मंगलवार को युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सहतवार थाने के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे है। यह धरना समाचार लिखे जाने तक जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *