
एसपी ने 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बदला कार्यक्षेत्र
बैरिया, बांसडीह, फेफना, हल्दी, सहतवार और गड़वार के हटे थानाध्यक्ष
बलिया। जनपद में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों समेत पुलिस लाइन, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।




स्थानांतरण सूची के मुताबिक निरीक्षक राजकेश्वर सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा थाना सिकंदरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना बांसडीह बनाया गया है। निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना फेफना भेजा गया है। वहीं निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को थाना बैरिया से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विश्वनाथ को प्रभारी सर्विलांस सेल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक राज कुमार राय को हल्दी थानाध्यक्ष से पुलिस लाइन तथा उपनिरीक्षक पवन को चौकी प्रभारी माल्दा, थाना सिकंदरपुर से थानाध्यक्ष हल्दी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी को पुलिस वेलफेयर सेल से थानाध्यक्ष सहतवार, उपनिरीक्षक अखिलेश चन्द्र पांडेय को थानाध्यक्ष फेफना से थानाध्यक्ष गड़वार और उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार से थानाध्यक्ष बैरिया बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक हितेश कुमार को थानाध्यक्ष गड़वार से प्रभारी स्वाट टीम तथा उपनिरीक्षक अजय साहनी को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।