विस चुनाव से पूर्व बलिया के पांच खंड विकास अधिकारियों का हुआ तबादला, पांच नए बीडीओ की जिले में तैनाती

Spread the love

विस चुनाव से पूर्व बलिया के पांच खंड विकास अधिकारियों का हुआ तबादला, पांच नए बीडीओ की जिले में तैनाती

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग-1 ने प्रदेश में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। 15 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश के 239 खंड विकास अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें बलिया जिले में तैनात पांच खंड विकास अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि पांच नए अधिकारियों की बलिया में तैनाती की गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार बलिया में तैनात शिवांकित वर्मा को लखीमपुर खीरी, मोहम्मद शकील अहमद को गोरखपुर, शकील अख्तर अंसारी को गाजीपुर, सूर्य प्रकाश को हमीरपुर और विनोद कुमार बिंद को झांसी स्थानांतरित किया गया है।वहीं, दूसरे जिलों से बलिया आने वाले अधिकारियों में सहारनपुर से असलम परवाज, महराजगंज से कृष्णकांत शुक्ल, कुशीनगर से कमलेश कुमार राय, गाजीपुर से सुवेदिता सिंह और सिद्धार्थनगर से ओमप्रकाश गुप्त शामिल हैं। शासन के इस आदेश के बाद जिले के विकास खंडों में बीडीओ की तैनाती को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।हालांकि, स्थानांतरण सूची में अधिकारियों के नए विकास खंडों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *