नगरा पुलिस ने बिजली बिल फ्राड के आरोपी को दबोचा

Spread the love

नगरा पुलिस ने बिजली बिल फ्राड के आरोपी को दबोचा

लैपटॉप – फिंगरप्रिंट व स्कैनर समेत अन्य उपकरण बरामद

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां नगरा पुलिस ने शनिवार को बिजली बिल जमा करने के नाम पर फ्रॉड करने वाले सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। वहीं आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, फिंगरप्रिंट स्कैनर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किया।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सलेमपुर पावर हाउस में बिजली बिल जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना नगरा में धारा 316(5), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर घोड़ा चौक क्षेत्र से भिटकुना मोड़ के पास करीब 12:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम व पता दीपक पुत्र लखीचन्द निवासी देवरिया, थाना नगरा, जनपद बलिया बताया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

यह उपकरण किया गया बरामद

डेल कंपनी का लैपटॉप,

कीपैड व माउस सहित वायरलेस कीबोर्ड,

फिंगरप्रिंट स्कैनर,

OTG कनेक्टर सहित
रीयलमी कंपनी का टैबलेट,

दो रिकॉर्ड रजिस्टर
सात पासबुक/चेकबुक
जमा पर्चियों की गड्डी व नगदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *