
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में शनिवार को 40 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिससे उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलपुरा गांव निवासी अनग्राहित साहनी की 40 वर्षीय पत्नी जानकी देवी ने किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराज थी। दोपहर करीब 12 बजे घर के एक कमरे में उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। खिड़की से अंदर नजर पड़ने पर एक परिजन ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।