
मनियर में ग्राम प्रधानों का डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण आरंभ
बलिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर द्वारा विकासखंड मनियर सभागार में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण शुक्रवार से आरंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में डिजिटल वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा जिला पंचायत ई ग्राम स्वराज पोर्टल के संचालन पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षक इंद्रजीत गिरी व संध्या वर्मा ने प्रधानों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्येंद्र पाठक, उमेश राम, शारदानंद साहनी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा।