हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित घर जाएं

Spread the love

हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित घर जाएं

जेएनसीयू में एनएसएस द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन का संदेश देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं”, “सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित घर जाएं” और “यातायात नियमों का करें पालन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।


स्वयंसेवकों ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए नागरिकों से जिम्मेदार आचरण अपनाने की अपील की। हाथों में तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने राहगीरों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार और डॉ. लाल विजय सिंह ने प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह, कुलदीप कुमार, आदित्य शर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अमरतन गौतम, अंजली भारद्वाज सहित अन्य प्राध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *