STF व बैरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ी 471 पेटी अवैध शराब, तीन गिरफ्तार

Spread the love

STF व बैरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ी 471 पेटी अवैध शराब, तीन गिरफ्तार

पकड़ी गई शराब की बताई जा रही कीमत 23 लाख रुपए

बलिया।खबर यूपी के बलिया से है, जहां अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एसटीएफ व बैरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की कुल 471 पेटी अवैध शराब बरामद किया। पकड़ी शराब की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

बैरिया पुलिस और एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे से दो पिकअप वाहनों में शराब लादकर नदी मार्ग से नाव के जरिए बिहार भेजी जाएगी। सूचना पर उनि फैजुद्दीन सिद्दिकी और एसटीएफ तथा प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। कुछ ही देर में दो पिकअप वाहन भवन टोला बंधे की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आगे रास्ता न होने से चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम
धर्मजीत भारती निवासी हुसैनाबाद बांसडीह, करन कुमार शाह निवासी बैरिया और पिण्टू प्रसाद निवासी बहादुरपुर कोतवाली बताया। उनके द्वारा बताया गया कि शराब बैरिया स्थित गोदाम से लाई गई थी और भवन टोला के कुछ लोगों द्वारा मंगाई गई थी, जिसे नदी के रास्ते नाव से बिहार भेजा जाना था। इस प्रकार कुल 471 पेटी में 4852.2 लीटर शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना बैरिया पर धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत कुल नौ नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद दोनों पिकअप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *