मोहन राजभर हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

मोहन राजभर हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बारात में आए युवक की मनबढ़ो ने पीट पीटकर की थी हत्या

मनियर के बड़सरी जागीर से बलेउर गांव आई थी बारात

बलिया। लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने के मामले में सहतवार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वांछित तीन आरोपियों को गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमशः राजू यादव पुत्र नन्दजी यादव निवासी वार्ड नंबर 14 कस्बा सहतवार बलिया, रंजीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बलेउर थाना सहतवार बलिया और पंकज राजभर पुत्र तारकेश्वर राजभर निवासी बलेउर थाना सहतवार बलिया बताया।

पुलिस की माने तो 25 फरवरी 2026 को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव से सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव में बारात आई थी। इसी दौरान हुए आपसी विवाद में मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर को मनबढ़ बदमाशों ने रास्ते में घेरकर पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मोहन राजभर की मौत जिला अस्पताल बलिया में इलाज के दौरान हो गई। जबकि विजय राजभर का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले सहतवार थाने में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को 24 घंटे अंदर गिरफ्तार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *