JNCU में एनएसएस द्वारा निकाली गई फाइलेरिया जागरूकता रैली

Spread the love

JNCU में एनएसएस द्वारा निकाली गई फाइलेरिया जागरूकता रैली

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत फाइलेरिया जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।
रैली का आयोजन एनएसएस परिसर इकाई यूनिट–1 एवं यूनिट–2 के तत्वावधान में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने, स्वच्छता अपनाने तथा समय पर दवा सेवन के महत्व पर जोर दिया गया। स्वयंसेवकों ने आमजन को रोग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
समापन अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह, कुलदीप कुमार, आदित्य शर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अमरतन गौतम, अंजली भारद्वाज सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *