डीएम-डीआईजी और एसपी ने शिवरामपुर घाट का किया औचक निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

डीएम-डीआईजी और एसपी ने शिवरामपुर घाट का किया औचक निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने श्रीरामपुर घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि घाट पर पेयजल, शौचालय एवं साफ- सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *