ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

Spread the love

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

बाबू का शिवपुर गांव के रहने वाले थे मृतक, देर रात हुआ हादसा

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सोमवार की मध्यरात्रि ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान राम कुमार पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय और निर्मल वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी शिवपुर, थाना दोकटी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में अमर कुमार चौधरी (30) पुत्र अमावश चौधरी निवासी बाबू का शिवपुर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की मध्यरात्रि दुर्घटना की सूचना मिलने पर फेफना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *