
बलिया में 11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न
16 विद्यालयों के कुल 380 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
बलिया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज के व्यामशाला बलिया में देर शाम सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस सिंह, प्रधानाचार्य, द होराइजन स्कूल, गड़वार एवं विशिष्ट अतिथि तुषार नंदजी, मैनेजिंग डायरेक्टर, जमुनाराम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव ने रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में द होराइजन स्कूल गड़वार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेड हार्ट सहरापाली, पीएम.श्री केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती, हेरिटेज स्कूल जमुआ, डिफोडील स्कूल, बसंतपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल, बलिया कराटे अकेडमी,प्रदीप कराटे अकेडमी, उड़ान कराटे अकेडमी, यूपी कराटे अकेडमी, अनिल कराटे एकेडमी रसड़ा आदि के 16 विद्यालयों के कुल 380 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह ( गामा) निदेशक सनबीम स्कूल अगरसंडा एवं संरक्षक प्रमोद सर्राफ ने सभी विजेताओं एवं खिलाड़ियों कों हार्दिक शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर, दयालानंद राय एवं एस.एस.के.एफ. इंडिया के अध्यक्ष सिहान आशीष भारद्वाज डॉ बृजेश सिंह,डॉ जयप्रकाश सिंह,डॉ सुनीता चौधरी,मोनिका पाल,पियूष श्रीवास्तव, पूर्व मेजर दिलीप भारद्वाज, छात्रनेता सूरज यादव,कृष्ण मोहन यादव आदि रहे। जबकि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुख्य रेफरी सिहान दिनेश भारद्वाज के साथ अनिल मौर्या, विक्रम गुप्ता, संतलाल,अजय पटेल, अंकित, अजय, सुमित पाठक, सुशांत गुप्ता, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, नीतीश शर्मा, सुमित प्रजापति,स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के सचिव सुमित झा,सुनील यादव,संजय चौरसिया,अनिल कुमार, प्रदीप सिंह,सहित अन्य रेफरी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार सचिव कमल यादव एवं बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के महासचिव एलबी.रावत ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सेंसई निक्की यादव व सुमित पाठक ने किया।