हरियाली के बीच LIC के नए गारंटीड प्लान के बारे में दिए गए टिप्स

Spread the love

हरियाली के बीच LIC के नए गारंटीड प्लान के बारे में दिए गए टिप्स

वन विहार में CLIA प्रियंवद दूबे 123 यूनिट की यादगार रही संगोष्ठी

बलिया। LIC क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाराणसी की नंबर-1 रहने वाली CLIA प्रियंवद दूबे की यूनिट की संगोष्ठी शनिवार को खुले वातावरण में प्रकृति के बीच जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में आयोजित की गई। जहां अभिकर्ताओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति ताजगी का संचार किया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश चौधरी, मैनेजर CLIA पंकज श्रीवास्तव, सीनियर ब्रांच मैनेजर दिलीप तिवारी तथा डिप्टी मैनेजर CLIA मुकेश मिश्रा ने बीमा लक्ष्मी, नव जीवन श्री एवं आजीवन गारंटीड योजना ‘जीवन उत्सव’—पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभिकर्ताओं को ग्राहकों की जरूरतों को समझकर योजनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत करने, सेवा गुणवत्ता बढ़ाने और विश्वास आधारित संबंध मजबूत करने पर भी मार्गदर्शन दिया गया।अधिकारियों ने इन योजनाओं की विशेषताओं, लाभों और ग्राहकों के भविष्य को सुरक्षित करने में इनकी भूमिका बताते हुए आम जनता के लिए सुरक्षित निवेश,निश्चित रिटर्न और आर्थिक सुरक्षा का भरोसेमंद बताया। इस दौरान संगोष्ठी के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें अभिकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्न पूछा। जिसका जवाब अधिकारियों द्वारा उत्तर दिया गया। इस मौके पर CLIA प्रियंवद दुबे, अजीत पाठक, विश्राम वर्मा, राजकुमार यादव, नेहा खान, रेनू वर्मा, भोला, अंगद सिंह, पूजा सिंह, मो जाफर, दिलीप, हरेराम सिंह, अनिल सिंह, सरिता सिंह, गुरुदत्त सिंह, पूजा गिरी, जय प्रकाश राय, सत्यम पांडेय, राजू गुप्ता, रागिनी सिंह, छाया मिश्रा, अमित कुमार सिंह समेत दर्जनों अभिकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *