घने कोहरे में ट्रक–ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Spread the love

घने कोहरे में ट्रक–ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बलिया। थाना क्षेत्र बैरिया अंतर्गत टोला सिवनराय से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामधनी बिंद (48 वर्ष) निवासी सहेडी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर ट्रक में चावल लादकर बिहार जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित टोला सिवनराय थाना बैरिया, जनपद बलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रही मोरंग बालू लदी ट्रेलर से घने कोहरे के कारण जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रामधनी बिंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ट्रेलर चालक कमलेश यादव ( 26 वर्ष) तथा खलासी अर्जुन यादव (25 वर्ष) निवासी रतसड थाना गड़वार, जनपद बलिया, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *