सरयू नदी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, चार मजदूर घायल

Spread the love

सरयू नदी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, चार मजदूर घायल

बलिया। सरयू नदी पर उभाव थाना के मुजौना के पास रेलवे ओवरब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक सरिया का स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान अमीर अंसारी 42 वर्ष, निवासी बिहार, इस्माइल 26 वर्ष, निवासी बिहार, नूर मोहम्मद 40 वर्ष एवं अब्दुल्लाह 20 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस बाबत उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से यह हादसा हुआ है। बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *