ददरी मेला-2025 के लिए ली गई भूमि का भुगतान जल्द, कागजात जमा करने की अपील

Spread the love

ददरी मेला-2025 के लिए ली गई भूमि का भुगतान जल्द, कागजात जमा करने की अपील

काश्तकारों के खाते में जाएगा प्रतिकर, आदेश जारी

बलिया। ददरी मेला-2025 के आयोजन के लिए अस्थायी रूप से अधिग्रहीत की गई भूमि के भू-स्वामियों/काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने जानकारी बताया कि नगर पालिका परिषद, बलिया द्वारा प्रतिकर भुगतान हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने के बाद अभिनिर्णय आदेश पारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन काश्तकारों की भूमि ददरी मेला-2025 से प्रभावित हुई है, वे अपने प्रतिकर भुगतान के लिए किसी भी कार्य दिवस पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बलिया के कार्यालय में उपस्थित हों। भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए काश्तकारों को प्रार्थनापत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो रसीदी टिकट साथ लाना अनिवार्य होगा।
आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद संबंधित काश्तकारों के बैंक खाते में प्रतिकर धनराशि अंतरित कर दी जाएगी। प्रशासन ने प्रभावित काश्तकारों से समय रहते कार्यालय में संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *