कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


बलिया। बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर चार स्थित फतेहसागर पोखरा के पास शिव मंदिर के समीप एक कुएं से शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुरुवार की शाम मृतक के कपड़े कुएं के पास मिले थे, जबकि शुक्रवार की सुबह शव कुएं में उतराता मिला।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *