ममेरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ममेरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में ममेरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशलमीडिया पर वायरल करने के आरोपी मनोज यादव निवासी इब्राहिमाबाद को बुधवार की रात इब्राहिमाबाद अग्निशमन केंद्र के पास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। इस बाबत क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर बाद में सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना फरवरी 2025 की है। इस मामले में दोकटी पुलिस द्वारा प्राथमिकी जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बीएनएस की धारा 64, 351(3) एवं आईटी एक्ट की धारा 67-ए में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *