ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे लाइन पर ईयर फोन लगाकर बैठ कर रहा था बात

Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे लाइन पर बैठ कर रहा था बात

बलिया। रसड़ा-फेफना रेल खंड पर संवरा हाल्ट स्टेशन से करीब सौ मीटर पूरब कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर बैठे एक युवक की इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल के माध्यम से गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सत्यनगर चौथी बांध गांव निवासी शिवम गोंड (19) के रूप में की गई। मिली जानकारी कि अनुसार मृतक युवक की माता सीमा देवी देवस्थली विद्यापीठ में दाई के पद में काम करती हैं। वह संवरा चट्टी के पास किराए के मकान में अपने लड़के के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि युवक कान में ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर बैठा था, तभी वह बलिया की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *