
बलिया में खड़े ट्रक में दूध विक्रेता की टकराई बाइक, मौत
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार बघौता मार्ग पर रविवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूध विक्रेता की बाइक टकरा गई। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मनियर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रमाकांत यादव दूध बेचने के लिए बाइक से बलिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही मैरीटार से आगे बढ़े की उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल रमाकांत यादव को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।