
ठंड एवं शीतलहर के चलते आठ तक स्कूल बंद
बलिया। भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को आठ जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि किसी भी शिक्षा क्षेत्र से स्कूल खुले होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।