1,67,696 रुपये की 12 मोबाइल बरामद, स्वामियों किया गया सुपुर्द

Spread the love

1,67,696 रुपये की 12 मोबाइल बरामद, स्वामियों किया गया सुपुर्द

बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज गुमशुदा 12 मोबाइल फोन को बरामदगी करते हुए उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 1,67,696 रुपये बताई जा रही है। बता दे कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन की गुमशुदगी आवेदकों द्वारा थाना बांसडीहरोड पर दर्ज कराई गई थी। इसके पश्चात पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कर ट्रैस किया गया। निरंतर प्रयासों के क्रम में पुलिस ने सोमवार को कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी प्रसन्न नजर आए और पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *