
द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. डॉ. राघवेंद्र
बलिया। कुँवर सिंह पीजी कॉलेज में स्व. डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुँवर सिंह एवं वकील साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सिंह को सरल हृदय एवं मानवता की प्रतिमूर्ति बताया। स्वागत भाषण में प्रो. फूलबदन सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. सच्चिदानंद, डॉ. शुभ्राशु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संचालन डॉ. हरिशंकर सिंह तथा आभार ज्ञापन प्रो. संजय ने किया।