समाज की एकता पर विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने एकता पर दिया बल

Spread the love

समाज की एकता पर विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने एकता पर दिया बल

बलिया। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ (रजि.)भारत की बैठक वृहस्पतिवार को संयुक्त कार्यालय नारायणी टाकीज पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पंडित मार्कण्डेय पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संस्थापक पंडित सुभाषचन्द्र दीक्षित के अनुमोदन पर नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र,अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। उन्होंने संगठनात्मक ढांचा व्यवस्थित रूप से तैयार करने के बारे में दिशा-निर्देश दिया। इसके पूर्व भगवान परशुराम के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायन तिवारी,नवीन कुमार शुक्ला, आनंद शंकर मिश्र, मृत्युंजय पाण्डेय,संजय पाण्डेय सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *