नए साल का युवक-युवती व बच्चे स्वागत करने को तैयार

Spread the love

नए साल का युवक-युवती व बच्चे स्वागत करने को तैयार
स्वागत के लिए सजे पिकनिक स्पाट, होटल, पार्क व रेस्तरां
कुछ मंदिर तो कुछ पार्क में जाकर करेंगे नए साल की शुरूआत

बलिया। वर्ष 2026 के स्वागत लिए जिले के पिकनिक स्पॉट, होटल और रेस्तरां समेत सुरहा ताल व जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क सज धजकर तैयार हो गए है। नए साल होने वाले भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों ने बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क और सुरहाताल स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी बिहार पार्क में परिवार व बच्चों संग इंज्वाय किया। जबकि अधिकांश लोग बृहस्पतिवार को इंज्वाय करने का काम करेगे। वहीं कुछ लोग मंदिरों में मत्था टेक दर्शन-पूजन के साथ ही परिवार के मंगलमय की कामना करेंगे। इसके अलावा कुछलोग गंगा और सरयू के तट पर इंज्वाय करने जाएंगे। कुछ युवा पीढ़ी बुधवार की रात में ही होटल व रेस्तरां में केक काटकर नए साल का स्वागत करने का काम करेंगे। नए साल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा से लेकर सहुलियत के इंतजाम किए गए है। ताकि किसी को तकलीफ ना हो। वही सुरक्षा के लिहाज से पिकनिक स्पाट, होटल, रेस्तरां और पार्को में पुलिस बल के साथ ही खुफिया विभाग को गणवेश व सादे वेश में तैनात किया गया है।


आपको बता दे कि शहर से करीब चार किमी की दूरी पर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क (वन विहार) भी नए साल के जश्न के लिए तैयार हो गया है। वैसे तो यहां पर पूरे साल लोग घूमने-फिरने के लिए आते हैं, लेकिन साल के पहले दिन यहां मेला का माहौल होता है। पार्क में बच्चों के लिए झूला आदि तथा पक्का तालाब आदि बना हुआ है। इस वर्ष बाहर चर्खी-झूला भी लगा हुआ है। पार्कों के अलावा नए साल पर धमाल के लिए शहर और आसपास के होटल-रेस्तरां भी सज-धजकर तैयार हो गए हैं। ग्राहकों के लिए नए वर्ष पर पैकेज भी निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग रेट पर यहां लाइव म्यूजिक, डीजे आदि के साथ नाश्ता-खाना के प्रबंध होंगे। उधर, बसंतपुर स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी बिहार पार्क में कोई खास तैयारी नहीं है। बावजूद भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किए गए है। नये साल पर अधिकांश लोग मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दिन की शुरुआत करते हैं। कई लोगों ने नए साल के पहले दिन मंदिरों में दर्शन करने की प्लानिंग बनाई है।

शहर के भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, कपुरी नारायनपुर की कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, ब्रह्माइन गांव में स्थित मां ब्रह्माणी देवी मंदिर, यूपी-बिहार की सीमा पर कोरंटाडीह में स्थित मां मंगला भवानी मंदिर, छोड़हर के राम-जानकी मंदिर, शंकरपुर की मां भवानी मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है। नव वर्ष के पहले दिन यहां भी लोगों की भीड़ जुटती है। इसके अलावा खनवर के खाकी बाबा स्थल, गड़वार के जंगली बाबा धाम, रसड़ा क्षेत्र का श्रीनाथ मठ, लखनेश्वर डीह, कामेश्वर धाम कारो, सोनाडीह का भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर, सिकन्दरपुर का वनखंडी मंदिर अद्वैत शिव शक्ति परमधाम आदि जगहों पर लोग जाते है। चितबड़ागांव के बरईयां पोखरा और छितौनी के छितेश्वर धाम मंदिर के पास मौजूद तालाब में मौजूद मछलियों को देखने के लिए भी हर साल भारी संख्या में भीड़ जुटती है। फूल और गिफ्ट की दुकानें भी सज गई हैं। इस साल नव वर्ष पर कुछ खास फूलों की महक बिखरेगी। फूल कारोबारियों ने भी डिमांड के मुताबिक फुल मंगाए हैं। बेंगलुरु से टाटा रोज (गुलाब) व लखनऊ से सुपर लाल गुलाब मंगाया गया है। उत्तराखंड से पहुंची गुलदाऊदी से नये साल पर बुके तैयार होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भी गुलाब के फुलों के लिए आर्डर दिया गया है। गिफ्ट में पेन-डायरी का चलन कायम नये साल पर गिफ्ट के रूप में पेन व डायरी देने का रिवाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *