बलिया में शार्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों की लकड़ी व सामान राख

Spread the love

बलिया में शार्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों की लकड़ी व सामान राख

गड़वार रोड पर अगरसंडा नई बस्ती का है मामला

बलिया। गड़वार मार्ग पर अगरसंडा नई बस्ती स्थित ममता फर्नीचर की दुकान में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 17 से 18 लाख रुपए की सागौन, साखू व शीशम की लकड़ी और खड़िया, जंगला व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर दुकान मालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने दुकान का जायजा लिया।

सुखपुरा थाना के देवकली नई बस्ती में उमेश पटेल मकान बनाकर परिवार संग रहते है। वह मूलरूप से सेरवाकला थाना सुखपुरा के निवासी है। इनकी ममता फर्नीचर के नाम से गड़वार रोड पर अगरसंडा नई बस्ती में दुकान है। यहां से सागौन, साखू व शीशम की होल सेल सप्लाई की जाती है। इसके अलावा खड़िया, जंगला, दरवाजा, फाटक, मेज, कुर्सी, सोफा, बेड का निर्माण आर्डर पर किया जाता है। प्रतिदिन की भांति दुकान मालिक बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात करीब साढ़े 10 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और धीरे -धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से आग की लपटे उठता देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद मालिक की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबियत ठीक होने पर दुकान पर पहुंचे और जायजा लिया। दुकान मालिक उमेश पटेल ने बताया कि शार्ट सर्किट से रात आग लगी है। इसमें करीब 17 से 18 लाख की लकड़ी व फर्नीचर के सामान जलकर राख हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *