एसपी ने पुलिस लाईन में परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

Spread the love

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल

पुलिस क्लब का निरीक्षण कर साफ सफाई आदि के दिया दिशा-निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों की परेड ग्राउंड पर परेड की एकरूपता व अच्छे प्रदर्शन हेतु टोलीवार ड्रिल की कार्रवाई का निरीक्षण कर परेड को ज्यादा आकर्षक, सुसज्जित एवं बेहतर तरीके से कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तत्पश्चात पुलिस क्लब का निरीक्षण कर सम्बंधित को मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव कुमार शर्मा एवं प्रतिसार निरीक्षक सुभाष यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *