बड़े ने छोटे भाई को पिटाई कर मौत के घाट उतारा

Spread the love

मारपीट में घायल युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

रसड़ा के कोटवारी गांव का मामला

घर में बकरी घुसने को लेकर दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में गुरुवार की देर शाम घर में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम प्रेमचंद राम 40 वर्ष पुत्र सुखदेव राम निवासी कोटवारी थाना रसड़ा जनपद बलिया की बकरी उनके बड़े भाई देवचंद के घर में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के परिवार जन आपस में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि देवचन्द राम ने लाठी से प्रेमचन्द और उनके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें प्रेमचन्द को गम्भीर चोट आई। परिजनों ने घायल प्रेमचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए प्रेमचन्द को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस रसड़ा को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *