मनबढ़ों ने बीडीसी की पिटाई कर किया लहूलुहान

Spread the love

पूरे दिन थाने में समझौता के लिए बनाया जाता रहा दबाव

एसपी से मिल पीड़ित न्याय की लगाएगा गुहार

चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल राम 35 वर्ष को बुधवार कि देर शाम गांव के ही एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजवाया तथा आरोपी को थाने लाई। लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया। वही 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस समझौता के लिए पूरे दिन दबाव बनाती रही। जिसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगा है

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी अनिल राम 35 की भाभी चट्टी पर एक डॉक्टर के यहां दवा के लिए गई थी। इसी बीच अनिल राम भी वहां पहुंच गया। तब तक किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर डॉक्टर व डॉक्टर का पुत्र लाठी डंडे से मारपीट कर उसको लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजवाया तथा आरोपी को थाने लाई। लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया गया। वहीं पीड़ित पूरे दिन थाने पर बैठा रहा। पुलिस उसे आश्वासन देती रही और सुलह समझौता के लिए पूरे दिन दबाव बनाती रही। वहीं शाम को प्रभारी निरीक्षक द्वारा उसे घर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि तुम यदि सुलह समझौता नहीं करते हो तो तुम्हारे ऊपर संगीन मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा। जिससे पीड़ित पूरी तरह डरा व सहमा हुआ है। शुक्रवार को पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *