कुएं में शव मिलने की सूचना पर हाफती रही पुलिस

Spread the love

कुएं में शव नहीं होने पर राहत की ली सांस

गलत सूचना देकर किसी ने पुलिस को किया गुमराह

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में किसी ने पुलिस को कुएं में शव होने की गलत सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि कुएं में कुछ नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

आपको बता दे कि कुएं में शव होने की सूचना किसी ने डायल 112 नंबर को दिया। डायल 112 नंबर की पुलिस ने इसकी सूचना बांसडीहरोड थानाध्यक्ष को दी। देखते ही देखते सलेमपुर गांव में पुलिस की टीम पहुंच गई। एक आदमी को कुएं के अंदर उतारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस बाबत बांसडीहरोड थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि जिसने भी इस तरह की भ्रामक सूचना दी है उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *