
अपडेट
बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
अपाची बाइक से पहुंचे थे बदमाश, बंशी पैलेस के समीप घटना को दिया अंजाम

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के बंशी पैलेस के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय अफ़रा-तफरा मच गई। जब अपाची बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने आयुष यादव 25 वर्ष पुत्र बच्चा यादव निवासी बेल्थरा को गोली मारकर फरार हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया। उधर सूचना मिलते ही अभाव थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी के कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम यादव नगर मोहल्ला निवासी आयुष यादव (25) बंसी पैलेस के निकट अपने घर के पास टहल रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने आयुष को गोली मार दी। जिसमें दो गोली सीने और एक गोली जांघ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इस बाबत सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में गोली मार दी गई। घटना के बाद गोली से घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की घर-पकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।