एक लाख 90 हजार शराब की दुकान से चोरी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एक लाख 90 हजार शराब की दुकान से चोरी, मुकदमा दर्ज
रोशनदान तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

बलिया। मनियर कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की कम्पोजिट दुकान में गुरूवार की देर रात रोशनदान तोड़कर घुसे चोरों ने एक लाख नब्बे हजार रुपए चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने दुकान के अनुज्ञापी के तहरीर पर संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के िवरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव निवासी वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र अशोक कुमार मिश्रा का मनियर कस्बा के बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब व बीयर की कम्पोजिट दुकान है। जहां चोरों ने दुकान के पीछे स्थित रोशनदान को तोड़कर एक लाख 90 हजार रुपए का चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर दुकान के अनुज्ञापी वेद प्रकाश मिश्रा ने मनियर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उल्लेख किया है कि दुकान के सेल्समैन रात में बिक्री का पैसा एक लाख नब्बे हजार रुपया दुकान में ही रखकर घर चला गया। जिसे रात में किसी पहर चोर पीछे के रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश बाक्स को तोड़कर रुपए लेकर चले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *