पत्रकार शिवानंद बागले पर हमले की अभा उद्योग व्यापार मंडल ने घोर निंदा की

Spread the love

पत्रकार शिवानंद बागले पर हमले की अभा उद्योग व्यापार मंडल ने घोर निंदा की

बलिया। शुक्रवार की सुबह करीब 9:15 बजे नगर पालिका परिषद रसड़ा बलिया के पश्चिमी मोहल्ले में व्यापारी व पत्रकार शिवानंद बागलेपर अज्ञात छह हमलावरों ने पीछे से हमला लाठी डंडे से कर दिया। जिनको काफी चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उधर हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए। पास मौजूद लोगों ने उनको अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हमले की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अरविंद गांधी ने कड़े शब्दों में घोर निंदा की। व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि हमलावरों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर अविलंब किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *