
बलिया में पत्रकार पर बाइक सवार हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां रसड़ा कोतवाली के ब्रह्मस्थान के समीप शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने घर जा रहे वरिष्ठ पत्रकार शिवानंद बगले पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल का उपचार करा रही है। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित पत्रकार शिवानन्द जायसवाल पुत्र केदार प्रसाद जायसवाल निवासी- शिवाला रोड पश्चिम मोहल्ला ने तहरीर में उल्लेख किया है कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ब्रह्मस्थान से घर जाते वक्त दो बाइक पर मुंह बांधे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से लाठी वो डंडे से हमला कर घायल कर दिया। असलहा लहराते हुए कहा कि कोई बीच में आया तो गोली मार देंगे। इसके साथ ही मुझे भी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई की गुहार लगाई है।