
माल्देपुर घाट नहीं होगा स्नान, प्रशासन ने लगाई रोक
गहरा व पानी अधिक होने के कारण प्रशासन ने लिया निर्णय
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर इस वर्ष श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा पाएंगे। माल्देपुर गंगा घाट पर प्रशासन ने स्नान करने से रोक लगा दिया है। यह निर्णय थानाध्यक्ष फेफना, बीडीओ, ब्लाक हनुमानगंज, गड़वार नगर पालिका परिषद के टीम द्वारा नाव से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व में जहां स्नान होता था, वहां पर तीन-चार फीट के बाद काफी गहरा है और अधिक है। जहां किसी अनहोनी होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ खण्ड द्वारा बोल्डर, कटर व खुदाई करके निर्माणाधीन कार्य चल रहा है। खतरा को देखते हुए माल्देपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं ने अनुरोध किया है कि माल्देपुर गंगा घाट या आसपास स्नान करने की चेष्टा न करें। जहां प्रशासन द्वारा स्थान निर्धारित किया गया है, वहीं पर जाकर स्नान करें। अपनी जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।