पति ने लाठी से पिटाई कर पत्नी को उतारा मौत के घाट 

Spread the love

पति ने लाठी से पिटाई कर पत्नी को उतारा मौत के घाट 

घटना के बाद आरोपी पति हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

मृतका के मायके वाले के तहरीर पर दर्ज किया जा रहा मुकदमा 

बलिया। जिले के सहतवार थाना के ग्राम सभा पकहां गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी को लाठी से पीट कर हत्या कर दिया। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उधर मृतका के मायके से भाई-बहन व भाभी थाने पर पहुंच गए हैं जिनके द्वारा तहरीर दी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव निवासी रामप्रवेश राम के घर बीते एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार के दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच पहले हाथापाई फिर मारपीट हो गयी। इसी बीच रामप्रवेश अपनी पत्नी संगीता देवी(29) को को डंडे से पीटने लगा। जिससे संगीता की घटना स्थल से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पकहां गांव निवासी रामप्रवेश राम की शादी लगभग 10 वर्ष पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में निवासिनी संगीता से हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था। शादी के 10 वर्ष बीतने के बाद भी पति-पत्नी को कोई संतान नहीं है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने अनिल कुमार झा ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। देखने से प्रतीत हो रहा है कि डंडे से मार कर हत्या की गयी है। हत्या का आरोप पति पर ही है। क्यों कि मृतका की छोटी बहन की शादी इसी घर में हुई है। उसका कहना है कि पति-पत्नी का विवाद हुआ था। हाथापाई के बाद यह घटना हुई है। बताया कि मायके वाले थाने पर पहुंच गए हैं। जिनके द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *