
एससी कालेज मैदान में पटाखा दुकान लगाने का आदेश हो सकता है जारी
बीजेपी अध्यक्ष से मिल पटाखा व्यापारियों ने लगाई थी गुहार

बलिया। दीपावली पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षण के बाद पटाखा की दुकान लगाने के लिए मातहतों को निर्देशित किया था। इसकी जानकारी होने पर पटाखा दुकानदारों ने जिलाध्यक्ष आकाश पटेल के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा से मुलाकात कर सतीश चंद्र कालेज मैदान में पटाखा की दुकान लगाने की मांग की। कहां की टाउन पॉलिटेक्निक मैदान में सुरक्षा के दृष्टि से दुकान से उचित नहीं है। इसके अलावा ग्राहक भी वहां नही जाएंगे। जिससे दुकानदारों का नुकसान होगा। यह व्यापारियों की सुरक्षा व ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एससी कालेज के मैदान में पटाखा की दुकान लगाने के लिए आग्रह किया। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से व्यापारियों के हित में एससी कालेज मैदान या अन्य स्थान चयन करने की बात कही। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व नपा ईओ ने एससी कालेज मैदान का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई जा रही है कि एससी कालेज में पटाखा की दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को आदेश जारी किया जा सके।