20 किग्रा बर्फी को कराया नष्ट, 200 पैकेट पापड़ व 25 किग्रा हल्दी पाउडर किया सीज

Spread the love

20 किग्रा बर्फी को कराया नष्ट, 200 पैकेट पापड़ व 25 किग्रा हल्दी पाउडर किया सीज

बलिया। सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खराब हो चुके 20 किग्रा बर्फी को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसकी कीमत छह हजार थी। इसके इसके साथ ही 200 पैकेट पापड़ व 25 किग्रा हल्दी पाउडर को सीज किया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने खाद्य पदार्थो की जांच करने पचखोरा चट्टी पर पहुंची। एक मिष्ठान की दुकान पर 20 किग्रा बर्फी में फंगस पाया गया। जिसे टीम ने तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए बर्फी व छेना के दो नमूने लिए। टीम यहाँ से गड़वार बाजार पहुंची। यहाँ बाबा ट्रेडर्स से टीम ने मिथ्या के चलते 200 पैकेट पापड़ जिसकी कीमत सात हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं अनसेफ के चलते 25 किग्रा हल्दी पाउडर जिसकी कीमत पांच हजार रुपए है उसे सीज कर दिया। इसके साथ ही पापड़ व हल्दी के दो नमूने लिये। टीम यहां से सुखपुरा पहुंची ट्रांसपोर्ट वाहन से सरसो तेल के नमूने लिया। अभियान के तहत सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा दुकानों की जाँच करते हुए 20 नमूनें लिये गये। जिसमें 18 पास व दो फेल थे। दुकानो की जाँच करते हुये कुल तीन दुकानों को सुधार सूचना नोटिस दी गयी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह व धर्मराज शुक्ल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *