
लापता युवक का कुंए में मिला शव, सनसनी
बलिया। बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर तीन में सड़क के किनारे स्थित कुंआ में रविवार की देर रात एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकालकर ग्रामीणों से पहचान कराया। जिसे मन्नू पटेल 40 वर्ष निवासी बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 10 के रूप में मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों ने किया। परिजनों ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 10 निवासी मन्नू पटेल तीन दिनों से घर से लापता था। मृतक का शव फूल कर मोटा हो गया था। शव पहचान में नहीं आ रहा था। मन्नू हाफ पेंट और सैंडो गंजी पहना था। मृतक विगत 20 सितंबर की सुबह से घर से गायब था। युवक की पत्नी प्रिया पटेल ने बताया कि पति कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे,अभी वह कुछ दिनों पहले ही घर आए थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए,सुबह वह घर में नहीं मिले। इनकी खोजबीन किया, लेकिन उनका कही पता नहीं चल पाया। पति के गुम होने की सूचना मैंने पुलिस को दिया था। प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल था।