शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Spread the love

शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

16 सितंबर को लूट की घटना का विरोध करने पर देवेंद्र की बदमाशों ने की थी गोली मार कर हत्या

बलिया। शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के एक बदमाश को उभाव पुलिस ने शनिवार की भोर में खनदवा के पास मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई जो दाहिने पैर में जा लगी। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल बदमाश ने पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम व पता नितिश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नन्दपुर कुकर घाटी थाना खामपार जनपद देवरिया बताया। घायल के पास से एक एक पीपिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक,
लूटकांड के 12,530 रुपया नकद बरामद किया। फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस बाबत रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल बदमाश नितिश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर 2025 को उभांव थाना क्षेत्र में करीब 2.30 बजे पहले महिला अध्यापिका श्रीमती राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीन लिया था। इसके बाद 2.45 बजे दिन में ही साहूंपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका श्रीमती कंचन सिंह से सोने की चेन व अँगूठी लूट ली तथा शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव के विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर हत्या कर घटना को अंजाम दिया था। बता दे उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेन्द्र यादव (57) देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वहीं पर सहायक अध्यापिका कंचन सिंह भी शिक्षक के पद पर तैनात है। इसी क्रम में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी नितिश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नन्दपुर कुकर घाटी थाना खामपार जनपद देवरिया के साथ हुई मुठभेड़ में गोली मारी जो उसके दाहिने पैर में जा लगी। जबकि दूसरा आरोपी विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज जनपद देवरिया मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश नितिश का सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *