
बलिया होकर चलेगी बनारस-कोलकाता-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन
वाराणसी से 23 व कोलकाता से 24 को चलेगी साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन



बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05047/ 05048 बनारस- कोलकाता- बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 23 सितम्बर से 04 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार तथा कोलकाता से 24 सितम्बर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को सात फेरों के लिए चलाई जाएगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने दी।




बताया कि गाड़ी संख्या 05047 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 23 सितम्बर से 04 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 11.00 बजे, औड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे,बलिया से 13.40 बजे, रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे,छपरा से 14.50 बजे, दिघवारा से 15.20 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे,हाजीपुर से 16.25 बजे,शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.47 बजे, झाझा से 22.35 बजे,जसीडीह से 23.08 बजे,मधुपुर से 23.35 बजे छुटकर दूसरे दिन चितरंजन से 00.28 बजे,आसनसोल से 01.00 बजे,दूर्गापुर से 01.42 बजे,खाना जं से 02.50 बजे, वर्धमान से 03.30 बजे,बान्डेल से 04.00 बजे,नैहार से 04.25 बजे छुटकर 05.25 बजे कोलकाता पहुँचेगी। वहीं
वापसी गाड़ी संख्या 05048 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 24 सितम्बर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहार से 09.24 बजे, बान्डेल से 09.55 बजे, वर्धमान से 11.02 बजे, खाना जं से 11.30 बजे, दूर्गापुर से 12.03 बजे, चितरंजन से 13.03 बजे,मधुपुर से 13.42 बजे,जीसीडीह से 14.09 बजे, किऊल से 16.52 बजे,बरौनी से 19.00 बजे,शाहपुर पटोरी से 19.52 बजे,हाजीपुर से 21.20 बजे,सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे,छपरा से 23.10 बजे छुटकर दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.023 बजे,बलिया से 01.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.02 बजे,औड़िहार से 03.02 बजे,वाराणसी जं से 03.50 बजे छुटकर 04.15 बजे बनारस पहुँचेगी। इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।