रेलवे स्टेशन के सामने डिवाइडर में टकराकर डम्पर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खलासी व चालक

Spread the love

रेलवे स्टेशन के सामने डिवाइडर में टकराकर डम्पर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खलासी व चालक

फल व छोला भटूरा वाले का ठेला भी जलकर हुआ राख

बलिया। रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतना बेजोड़ था कि डम्पर में आग लग गई और देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया। उधर घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संयोग अच्छा रहा कि चालक व खलासी दोनों बच गए। वहीं आग की चपेट में आए से छोला भटूरा व एक फल का ठेला भी जलकर राख हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस स्थान पर हादसा हुआ, उसके आसपास बड़ी-बड़ी दुकानें और शॉपिंग मॉल स्थित हैं। यदि आग फैल जाती तो काफी नुकसान हो सकता था। गौरतलब है कि माल्देपुर से कदम चौराहा तक एनएच-31 के चौड़ीकरण का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। मानक के विपरीत अधूरा निर्माण कार्य और संकीर्ण सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है। घटना में एक फल विक्रेता और छोला भटूरा वाले का ठेला जलकर राख हो गया। ठेला जलकर राख होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रविवार सुबह तक डंपर उसी तरह खड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *