
पिकअप से आठ पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बलिया। मुखबीर की सूचना पर उभाव पुलिस ने शुक्रवार की रात पशु तस्कर डिम्पू कुमार कन्नौजिया पुत्र जीयन कन्नौजिया निवासी ताड़ीबड़ा गांव थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही उसके पास मौजूद पिकअप से आठ पशुओं को बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध धारा 3/5ए/8 उप्र गोवध निवारण अधि व धारा 11 पशु क्रूरता अधि पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया।