गैस डिलीवरी मैन लूटकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गैस डिलीवरी मैन लूटकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार
10 हजार नगद, एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस व एक मोबाइल बरामद
28 अगस्त को बदमाशों ने असलहा दिखाकर गैस डिलेवरी मैन से की थी
लूट

बलिया। रेवती पुलिस ने गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर गैस डिलीवरी मैन लूटकांड के पांच आरोपियों को जेएस एजुकेशनल इन्स्टीट्युट के पास गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से लूट के 10 हजार रुपए नगद, एक बाइक, एक मोबाइल, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता क्रमश: रोहित ठाकुर पुत्र भिखारी ठाकुर निवासी दयाछपरा थाना बैरिया जनपद बलिया, रितेश पांडेयय पुत्र अजय पांडेय निवासी जमालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया, अनीस रजक पुत्र बीरेंद्र रजक निवासी दयाछपरा थाना बैरिया जनपद बलिया, रोहित कुमार खरवार पुत्र श्रीकिशुन खरवार निवासी रामगढ़ थाना हल्दी जनपद बलिया एवं अभिषेक प्रसाद उर्फ शंकर उर्फ खलनायक पुत्र दिलीप प्रसाद निवासी रामपुर थाना रेवती जनपद बलिया बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को बीर बहादुर सिंह के सामने गैस डिलीवरी मैन से हम सब लोगों ने इसी बाइक व तमंचे को दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए यह रुपए लूट के ही है और रुपया हम लोगों के द्वारा खर्च कर दिया गया है।

आपको बता दे कि रेवती थाना के छेड़ी निवासी व गौतम गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के पद पर तैनात राकेश पासवान पूत्र स्व बेचू पासवान ने 29 अगस्त 2025 को रेवती थाने में तहरीर दिया था कि नौवाबारा गांव के पास दो बाइक पर छह की संख्या में सवार बदमाशों द्वारा असलहा के बल पर मेरे पास मौजूद 20 हजार रुपए से भरा बैग व एक ओपो मोबाइल को लूट लिया गया है। पुलिस ने सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई। गुरूवार को रेवती पुलिस ने लूटकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं बरामद बाइक को एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *