
नहर में कूदने से गूंगा व बहरे किशोर की मौत
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर नहर पुलिया से गुरुवार की शाम एक किशोर नहर में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। किशोर गूंगा व बहरा बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी पार्थिव पटेल 16 वर्ष पुत्र संजय पटेल गूंगा व बहरा था। साइकिल से कहीं से आ रहा था और बसंतपुर स्थित नहर के पुलिया से नहर में कूद गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।